फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा खादर क्षेत्र के गांवों से बाढ़ का पानी उतरने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा खादर में संक्रामक बीमारियां फैली
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। मोरना क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। हालांकि बाढ़ के साथ आई गंदगी के चलते गांव में संक्रामक बीमारियां फैल गई हैं। बुखार, एलर्जी आदि बीमारियों के चलते ग्रामीण बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मोरना के खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में आई बाढ़ का पानी उतरने से गांवों में हल्की चहल-पहल लौट रही है। जंगल जाने वाले रास्तों पर तथा खेतों में पानी भरा होने से ग्रामीणों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। संक्रामक बुखार आ जाने से ग्रामीण अचानक बीमार हो गए हैं। गांव में चिकित्सा सुविधा न मिलने से ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें खराब हो रही हैं तथा मवेशियों के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोरना और लक्सर मार्ग जगह-जगह टूट जाने से भारी वाहनों का आवागमन अब भी इस मार्ग पर बंद हैं, जिससे गांव में जरूरी सामान की आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने मोरना और लक्सर मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर उसे चालू कर देने की मांग प्रशासन से की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान योगेश कुमार, महेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, रोहित, मांगेराम, ऋषिपाल, योगेंद्र, ओमप्रकाश, जयपाल, शेरसिंह, सुरेन्द्र, प्रमोद, रोहताश, कपिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें