सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने के लिए प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। डीएम को वीसी के नाम ज्ञापन भी दिया गया। एबीवीपी के राहुल शर्मा और हर्षित बालियान के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कॉलेजों में एडमिशन नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा परेशान हैं। छात्र नेता राहुल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए कुलपति को सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की अनुमति देनी चाहिए। हर्ष, सुधीर, आदित्य, सचिन, दीपा, मयूरी आदि मौजूद रहे।
मेधावी बच्चों को दी जाएगी छात्रवृत्ति
मुजफ्फरनगर। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद संकल्प ने इस अवसर पर विद्यालय को मेधावी बच्चों के लिए 15 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में दिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता गर्ग ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से समाज का सहयोग रहा है। भारत विकास परिषद ने जो सहयोग राशि दी है, इसे मेधावी बच्चों को दिया जाएगा। संस्था के शिशुकांत गर्ग, कमल गोयल, लोकेश चंद्रा, अवधेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, वीना गोयल, रागिनी गर्ग, सुमन पालीवाल, गीता तायल, गीता गुप्ता, विभा गर्ग आदि रहे।