फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली ने किया दैत्यों का संहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां काली ने किया दैत्यों का संहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव समिति ने भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने मां काली का रूप धारण कर दैत्यों का संहार किया। साथ ही छात्रों ने लक्ष्मण के मूर्छित होने के नाटक का मंचन किया। इसके बाद नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्रों ने अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नई मंडी के एक पैलेस में भगवान गणेश जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एसडी पब्लिक स्कूल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा नेता गौरव स्वरूप ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम और भजन प्रस्तुत कर माहौल में चार चांद लगाए। छात्राओं ने मां काली के दैत्यों के संहार करने के नाटक का मंचन किया। साथ ही छात्रों ने भी रामायण के अनेक प्रसंगों का मंचन किया। जिनमें लक्ष्मण के मूर्छित होने का बेहतर नाटक प्रस्तुत किया गया। बाद में छात्रों ने कई भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की। बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर छात्रों और प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना को समिति ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक कंसल, कुशपुरी, सुनील तायल, श्याम सिंह सैनी, जितेंद्र कुच्छल, ब्रजगोपाल छारिया, गीता मित्तल, यामिनी, चारु वर्मा, शशिकांत, संजय गर्ग, नरेश कुमार गुप्ता, विपुल भटनागर, विवेक त्यागी, प्रवीण जैन, सुनील अग्रवाल, देवेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें