फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए रंगनाथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तकालय के सिद्धांतों पर चर्चा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में पद्मश्री डॉ एसआर रंगनाथन की जयंती पर वर्तमान परिवेश में पुस्तकालय के सिद्धांतों पर चर्चा की गई। डीएवी कॉलेज चित्रकला विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता की वृद्धि में सहायक है। सरस्वती वंदना के बाद डॉ रंगनाथन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने डॉ रंगनाथन द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय के सिद्धांतों को वर्तमान परिवेश में उपयोगी बताया। डॉ पीके अग्रवाल ने डॉ रंगनाथन के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता संस्था के प्रबंधक अखिलेश दत्त एवं संचालन छात्रा उजाला ने किया।
विज्ञापन

डीएवी और जयहिंद की टीम जीती
मुजफ्फरनगर। नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में डीएवी इंटर कॉलेज की टीम ने जीत हासिल की। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दो वर्गों में डीएवी कॉलेज के मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में चरथावल के जयहिंद इंटर कॉलेज की टीम जीती। 15 वर्ष के आयु वर्ग में डीएवी इंटर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सुशील, राहुल कुशवाहा, अक्षय कुमार, विनय कुमार, इंछाराम, प्रमोद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें