फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में एएनएम ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र पर पहुंचाई जाए पोलियो वैक्सीन
विज्ञापन

मोरना। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी एएनएम ने वैक्सीन को सेंटर पर पहुंचाने की शिकायत करते हुए प्रदर्शन करते हुए वैक्सीन को केंद्रों पर लाने की मांग की है। इस मामले को लेकर एएनएम कार्य करने में असर्मथता जता रही हैं। दूसरी ओर दो चक्रों का भुगतान न होने के कारण पल्स पोलियो अभियान को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना से जुड़ी तीस एएनएम ने बुधवार सवेरे चिकित्सालय परिसर में हंगामा कर दिया। एएनएम ने बताया कि वैक्सीन केंद्रो पर न मिलने की शिकायत की गई। सुपर वाइजर रचना व पूजा ने बताया कि आज तक कभी ऐसा नही हुआ कि वैक्सीन केंद्र पर पहुंची हो, पहली बार वैक्सीन को केंद्र पर पहुंचाना बंद हुआ है। वैक्सीन पहुंचाने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षंो से वैक्सीन को गाड़ी के द्वारा पहुंचाने का कार्य करता है। किंतु पिछले कुछ महीनों से भुगतान न होने के कारण विभाग पर उनका लाखों रुपये का बकाया चला आ रहा है। चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान सुलेखा, नसीम बानो, रचना शर्मा, सरोज, ब्रजेश, सुमनलता, पूजा, सुनीता, उर्मिला, सरिता, कुसुमलता, सरिता शर्मा, साधना, सनोज, शुभलता, सुमन गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें