खतौली(मुजफ्फरनगर)। गांव तिगाई के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक दर्जन छात्राएं वापस लौटीं हैं। नया स्टाफ बाकी बालिकाओं को विद्यालय में वापस लाने के लिए अभिभावकों को मनाने में लगा है।
विद्यालय से 21 जुलाई को अभिभावकगण अपनी बच्चियों को साथ ले गए थे। नया स्टाफ गांवों में जाकर अभिभावकों को समझाकर बालिकाओं को वापस लाने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को करीब एक दर्जन बालिकाएं विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय में पढ़ाई का कार्य भी नई शिक्षिकाओं ने शुरू कर दिया है। नए स्टाफ ने विद्यालय में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। यहां तक की मीडिया के लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मीडिया के लोग ग्रामीणों और अभिभावकों से ही संपर्क में रहते हैं। उनसे ही बालिकाओं के आने की जानकारी मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है शीघ्र ही सभी बालिकाएं वापस विद्यालय लौट सकती हैं।