फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में रौपे जाएंगे 52 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में रौपे जाएंगे 52 हजार पौधे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में वन विभाग की ओर से 52 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों का रोपण स्कूली बच्चे करेंगे। बच्चे ही इनकी देखरेख की जिम्मेदारी लेेंगे, ताकि उनमें पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। आगामी एक सप्ताह में इन पौधों का पोपण किया जाएगा।
वन विभाग की ओर से जुलाई माह में पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वन विभाग और अन्य विभागों की ओर से जिले में साढ़े पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें वन विभाग की ओ से दो लाख 71 हजार 65 पेड़ लगाए जाने हैं। इसके लिए जिले में 27 स्थानों को चिह्नित कर पेड़ लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। बाकी पेड़ अन्य विभाग लगा रहे हैं। अब शासन ने वन विभाग को सरकारी विद्यालयों में भी पेड़ लगवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि 31 जुलाई तक जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में पेड़ लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालयों को वन विभाग की ओर से 40 पेड़ दिए जाएंगे। स्कूल के बच्चे इन पौधों का रोपण स्वयं करेंगे और इनकी देखभाल की शपथ लेंगे। जिले में 885 प्राथमिक विद्यालय और 424 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इस प्रकार जिले के सभी 1309 विद्यालयों को 52360 पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक जिले में वन विभाग की नर्सरी खतौली, कुतुबपुर, जौली, माजरा, सिकरेड़ा, टिकौला से इन पौधे प्राप्त करेंगे। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि यदि कोई विद्यालय अधिक पौधों की डिमांड करेगा तो उसे अधिक पेड़ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी कर दिए हैं। 31 जुलाई तक सभी पौधों का रोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें