फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा 48 घंटे तक स्पेशल अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा 48 घंटे तक स्पेशल अलर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ को लेकर चिकित्सकों की टीम अब 48 घंटों तक स्पेशल अलर्ट रहेंगे। कांवड़ियों की सेवा को लेकर शिविरों में भरपूर दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सीएमओ ने इमरजेंसी का निरीक्षण कर घायलों, मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
प्रशासन डाक कांवड़ को लेकर गंभीर है। डाक कांवड़िया रफ्तार के साथ जाते-आते हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने की घटनाएं बढ़ती हैं। जिसको लेकर हाइवे और शहर में लगे शिविरों में दवाइयों के फुल स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। हाईवे और शहर के भीतर लगे शिविरों में 24 घंटे चिकित्सकों को बैठने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सकों के साथ भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल में मंगलवार देर शाम तक 124 घायलों को भर्ती कराया गया, जिनमें सबसे अधिक संख्या कांवड़ियों की है। सभी सड़क दुर्घटनाओं के साथ बीमारी से पीड़ित हैं। 10 कांवड़ियों को मेरठ के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा भी चिकित्सकों की टीम ने बुढ़ाना-शाहपुर मार्ग पर कांवड़ शिविर और सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. पीएस मिश्रा, डॉ. वीके ओझा, डॉ. संजय भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें