फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने एसडी डिग्री की कैंटीन सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज की कैंटीन सील की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज की निर्माणाधीन कैंटीन को एमडीए की टीम ने सील कर दिया है। बिना मानचित्र के कैंटीन का निर्माण किया जा रहा था और छह माह पहले ध्वस्तीकरण के आदेश भी हो गए थे।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. आरके मित्तल को एमडीए ने नोटिस जारी किया था कि उनके यहां बिना अनुमति के कैंटीन का निर्माण किया जा रहा है। तीन अलग-अलग तारीखों में सुनवाई भी हुई, लेकिन संस्था की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। एमडीए ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए दो दिसंबर 2016 को निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए। इस बीच संस्था ने कैंटीन का ध्वस्तीकरण नहीं किया। एमडीए वीसी वीके सिंह ने बताया कि उन्होंने 23 जून को कैंटीन को सील करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को एसडी डिग्री कॉलेज की कैंटीन को सील कर दिया गया। एमडीए के क्षत्रीए जेई और एई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें