फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को दिया तीन दिन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए को दिया तीन दिन का समय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के एससीएसटी अध्यापकों के डिमोशन और वेतन फ्रिज करने का मामला तूल पकड़ रहा है। बीएसए ने मंगलवार को एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिल कर तीन दिन का समय मांगा है। जिस पर पदाधिकारियों ने बुधवार को होने वाला धरना, प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके संगठन से जुड़े तमाम शिक्षक शिक्षण कार्य के बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

एससीएसटी टीचर्स के डिमोशन करने की प्रक्रिया का एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक लगातार विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसके खिलाफ बुधवार से धरना, प्रदर्शन की घोषणा की थी। मंगलवार को बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार, संरक्षक रामकुमार, नाथीराम, सुभाषचंद आदि को बुला कर वार्ता की। साथ ही बताया कि इस प्रकरण की मूल पत्रावली जांच के लिए लेखाधिकारी के पास भेजी गई है। इस संबंध में लेखाधिकारी को तीन दिन में जांच आख्या देने के आदेश दिए गए है। बीएसए के आग्रह पर शिक्षकों ने बुधवार को होने वाले धरना, प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो संगठन से जुड़े जिले भर के शिक्षक एक जुलाई से शिक्षण कार्य के बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें