फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरी समाज के उत्थान को लेकर सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्थान को लिए एकजुट हो कोरी समाज
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल के श्री कबीर साहेब धमार्थ ट्रस्ट में कोरी समाज के उत्थान को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नमामी गंगे के सदस्य डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि कबीर वाणी ने समाज को जोड़कर संगठित करने का कार्य किया है। संगठन वह ताकत है जिसके द्वारा कठिन कार्य को सरलता के साथ किया जा सकता है। इस मौके पर कोरी भूईयार समाज जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के नाम ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोरी भूईयार हिंदू बुनकर समाज महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में श्री कबीर समाज ट्रस्ट शुक्रताल में सम्मेलन का शुभारंभ वेदपाठी सत्यपाल सरल के सानिध्य में यज्ञ में आहुति देकर किया गया। स्वामी ब्रह्मदास महंत ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को शिक्षा के उजियारे से मिटाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को जीवन का महत्व का ज्ञान अपने आप हो जाए। संरक्षक बलराज आर्य, अध्यक्ष धनपाल सिंह, नरेश कुमार महामंत्री, प्रधान मदनपाल, अनिल पटवारी, कर्णपाल सिंह, कैलाशचंद, राजपाल कोरी, मास्टर रामपाल, भूषण ठेकेदार, वेदप्रकाश, सुरेशचंद आदि ने मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल को स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इस मौके पर कोरी भूईयार समाज प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर सहारनपुर मंडलायुक्त, निदेशक समाज कल्याण व मुख्यमंत्री आदि के नाम का ज्ञापन मुख्य अतिथि को सौंप।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें