फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानसठ ने आतंकवाद के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। नगर व देहात में अलविदा जुमा की नमाज में मुल्क की तरक्की व अमन शांति के लिए दुआ की गई। शिया समुदाय के लोगों ने मुल्क में फैले आतंकवाद को सबका दुश्मन बताते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर व देहात क्षेत्र में अलविदा जुमा की नमाज मदरसा तालीम ए कुरान में मौलाना वकील अहमद, मदरसा तय्यबा में मौलाना यासीन व रंग महल मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना आमिर हैदर सुल्तानपुरी ने नमाज अदा कराई गई। मौलानाओं ने तकरीर में देश में अमन व शांति की दुआ कराते हुए कहा कि रमजान का माह पवित्र होता है। रंग महल मस्जिद पर शिया समाज के लोगों ने देश व विश्व में फैले आतंकवाद को इंसानियत का दुश्मन बताते हुए कहा कि खाड़ी देशों में महिलाओं व बच्चों का आतंकवादियों द्वारा बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है। जिसकी हम सब समाज के लोग निंदा करते हैं। मौके पर शिया धर्मगुरु मौलाना आमिर हैदर सुल्तानपुरी, अब्बास अली खां, फिरोज जैदी, रोशन अब्बास, सहारा आलम जैदी, कमाल आब्दी, शाह अब्बास, कसीम जैदी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें