फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम में ठेके का झांसा देकर 13 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला तुलसीनगर निवासी ने विद्युत निगम के कर्मचारी व उसके भाई पर विभागीय ठेके का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए। ठेका नहीं होने की जानकारी मिलने पर जब रुपयों का तकादा किया गया, तो उसे फर्जी चेक दे दिए गए। अब आरोपी द्वारा पीड़ित को धमकियां दी जा रहीं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी सचिन ने तहरीर देकर बताया कि उसकी गांधीनगर निवासी रविराज व कूकड़ा निवासी सुशील से दोस्ती है। पीड़ित के अनुसार, सुशील व विद्युत निगम में काम करने वाले उसके भाई नरेश ने उन्हें विभाग में ठेका मिलने की बात कहते हुए उसमें रुपये लगाने के लिए कहा। आरोपियों पर विश्वास कर सचिन ने तीन बार में सात लाख और रविराज ने एकमुश्त छह लाख रुपये दोनों भाइयों सुशील व नरेश को दे दिए। काफी समय बाद भी काम शुरू नहीं होने पर जब दोनों भाइयों से बात की गई तो सुशील ने उन्हें अपने बैंक खाते के दो चेक छह-छह लाख रुपये के उन्हें दे दिए। आरोप है कि जब वे चेक लेकर बैंक पहुंचे तो चेक फर्जी पाए गए। आरोप है कि इसके बाद रुपयों का तकादा करने पर दोनों भाइयों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुशील व नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें