फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों की 13 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव टोड़ा में बिजली की लाइन से निकली चिंगारी से चार किसानों की करीब 13 बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने थाने पर विद्युत विभाग के विरुद्ध तहरीर दी है।
गांव टोड़ा में किसानों के खेतों से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की सूचना पर किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने ट्रैक्टर आदि की सहायता से खेतों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किसान ऋषिपाल की छह बीघा, रामकरण की तीन बीघा, रघुबर की दो बीघा, दिनेश की करीब दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने थाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध संयुक्त रूप से तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें