फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के 18 बंदी समेत 123 लोग संक्रमित मिले

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जेल के 18 बंदी सहित 123 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को 123 केस मिले हैं। इनमें जेल के 18 बंदी, तीन बैंक कर्मी और जिला चिकित्सालय का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। जनपद में कोरोना केस का आंकड़ा तीन हजार पार हो गया है, जबकि एक्टिव केस भी 1026 हो गए हैं। उधर, जिला चिकित्सालय में केस लगातार मिलने पर अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर से जिले में विभिन्न स्थानों की गई जांच में 123 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें कवाल की अस्थाई जेल में 11 और जिला कारागार में सात बंदी भी संक्रमित आए हैं। तीन बैंक के कर्मचारी और जिला चिकित्सालय का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। इनके अलावा आदर्श कालोनी में चार, उत्तरी सिविल लाइन में दो, रामपुरी में तीन, द्वारिकापुरी में दो, किरन हाउस में तीन, आनंद विहार में तीन, थाना नई मंडी में एक पुलिस कर्मी, पीएनबी में दो, एसबीआई कोर्ट रोड में एक मरीज मिला है। पारसनाथ, बसंत विहार, मल्हूपुरा, गांधी कालोनी, भरतिया कॉलोनी, पंचमुखी, गोशाला नदी रोड, एटूजेड कालोनी, रामलीला टिल्ला, रामपुर, गीता एंक्लेव, पारस एंक्लेव, महावीर चौक, सिविल लाइन, देवीदास, भंगेला, खेड़ी कुरैश, बहेड़ी, बुढ़ाना, मोरना, अलमासपुर, कमल नगर, कूकड़ा, शांतिनगर, अमित विहार, वहलना आदि स्थानों पर भी मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को 55 मरीज ठीक हुए। अब तक 1976 मरीज ठीक हो चुके हैं। टोटल 3039 केस में से 1026 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें