बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा
मुजफ्फरनगर। चिल्ड्रन एवरग्रीन एकेडमी बचन सिंह कालोनी में मदर्स-डे पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक बैंक्वेट हॉल में स्कूल की ओर से छात्रों के साथ अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।
विश्वकर्मा चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। स्कूल प्रिंसिपल हिमानी शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि समाजसेवी बीना शर्मा ने कहा कि मां शब्द में पूरा संसार है। दुनिया में मां का कोई विकल्प नहीं है। महिला एसओ मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि एक मां वह चाहे गृहिणी हो, या नौकरी में अपने मातृत्व धर्म को पूरी तरह निभाती है। अपनी संतान के भले के लिए हमेशा सोचती है। शामिया जीनत राना ने भी विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने अपनी मां को समर्पित गीत, कविता, नाटक प्रस्तुत किए। इस मौके पर शिवा शर्मा, शिवायु तोमर, निकिता शर्मा, चंचल शर्मा, प्रीति, सरिता चौधरी, रश्मि, अनामिका, मंजू, सरिता, प्रीति, सोनिका, शिवानी शर्मा, छवि, कंचन आदि का सहयोग रहा।