फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मैदान में डटे दस प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मैदान में डटे दस प्रत्याशी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में इस बार दस प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। नाम वापसी के समय के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। बृहस्पतिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने प्रेक्षक की मौजूदगी में चुनाव चिह्न आवंटित किए। इससे पहले नाम वापसी के समय कोई भी प्रत्याशी नामांकन वापस लेने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हैंडपंप और भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान को कमल का फूल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। भारत लोक सेवक पार्टी के कृष्णपाल सिंह को लंच बॉक्स, भारतीय बहुजन समता पार्टी के एसएसकेएस गंगवाल को केतली, जनसत्ता पार्टी के जयपाल सिंह सैनी को सिलाई की मशीन, मजदूर किसान यूनियन के मांगेराम कश्यप को हेलीकॉप्टर चुनाव चिह्न दिया गया। इसी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अशोक को अंगूठी, अंकित को गुब्बारा, नील कुमार को गैस सिलिंडर, यज्ञपाल सिंह राठी को ट्रैक्टर चलाता किसान चुनाव चिह्न मिला। इस बार न तो किसी नामांकन पर आपत्ति आई और न ही किसी का नामांकन वापस हुआ है।
विज्ञापन


प्रत्याशी पार्टी चिह्न
चौधरी अजित सिंह रालोद हैंडपंप
डॉ संजीव बालियान भाजपा कमल का फूल
कृष्णपाल सिंह भालोसपा लंच बॉक्स
एसएसकेएस गंगवाल भाबसपा केतली
जयपाल सिंह सैनी जनसत्ता पार्टी सिलाई मशीन
मांगेराम कश्यप मकियू हेलीकॉप्टर
अशोक निर्दलीय अंगूठी
अंकित निर्दलीय गुब्बारा
नील कुमार निर्दलीय गैस सिलिंडर
यज्ञपाल राठी निर्दलीय ट्रैक्टर चलाता किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें