फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गन्ने की पर्ची नहीं आने पर किसानों ने गांव मकसूदाबाद में गन्ना केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने पर्ची नहीं मिलने पर तहसील में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार को गांव मकसूदाबाद और आसपास के गांवों के किसानों की खतौली शुगर मिल द्वारा गन्ने की पर्ची नहीं भेजने को लेकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने भाकियू नेता बिट्टू ठाकुर के नेतृत्व में मकसूदाबाद के गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन कर मिल कर्मचारियों पर पर्ची नहीं भेजने का आरोप लगाया। कहा कि पर्ची नहीं आने के कारण किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा है। गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा की सूचना मिलने पर मिल अधिकारियों ने फोन पर बात कर गन्ना पर्ची भेजने का किसानों को आश्वासन दिया। मौके पर जाकिर राणा, चमन सिंह, नरेश कुमार, चंद्र सिंह, नरेंद्र, धर्मवीर, इस्लाम, हरेंद्र आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें