होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं
जानसठ। होली पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर ने होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके और आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की।
रविवार को कोतवाली परिसर में हुई शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि होली के पर्व को सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। क्षेत्र में कच्ची व अवैध शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, जिससे अवैध शराब पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी भी रखें। ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को बंद कराने की मांग की। बैठक में एसएसआई सुरेश कुमार, एसआई चंद्रसेन सैनी, अफसर अली, सुभाष चौधरी, ब्रजेश रस्तोगी, अब्दुल्ला कुरैशी, बाबर अंसारी, अतर सिंह, तिलक राम, बिटटू ठाकुर, सतीश कटीया, डा. रवि, उधम सिंह, राकेश पाल, खलील प्रधान, हारुन खान, राजकुमार, प्रधान जाकिर, रतन सिंह, टीटू वालिया, राजेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे।