फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

खतौली। रेलवे के ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानसठ क्षेत्र के गांव मनफोड़ा निवासी 35 वर्षीय पंकज पुत्र इंद्रपाल दिल्ली से बाइक द्वारा बुधवार की रात करीब आठ बजे अपने गांव जा रहा था। रेलवे के ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ग्रामीण टक्कर लगने से वाहन के नीचे कुचला गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दी। पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार व गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें