फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्रीबाई फूले के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को शिक्षित होने का हक मिला
विज्ञापन

जानसठ। बहुजन सशक्तिकरण संघ की ओर से भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई ने देश में महिलाओं के लिए विद्यालय बनाकर उन्हें शिक्षित कर समाज में जीने का हक दिलाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जानसठ के गांव नया गांव, मीरापुर, भुम्मा में बहुजन सशक्तिकरण संघ द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सीमांत गौतम ने कहा कि महिलाओं की समाज में दयनीय स्थिति को देखते हुए 1848 में पहला महिला विद्यालय की स्थापना की, जिसमें महिलाओं को शिक्षा देने का काम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दयानंद भारती ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने दलित एवं पिछड़े समाज की महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। हमें उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में इंजीनियर हर्षवर्धन, विवेक भारती, हरवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, आरती गौतम, अर्जुन सिंह गौतम, विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें