हर हाल में होगा श्रीराम मंदिर निर्माण
मुजफ्फरनगर। हिंदूवादी महिला नेता साध्वी प्राची ने श्रीराम मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित होने पर चिंता जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द फैसला देने की मांग की है। साध्वी प्राची ने कहा कि श्रीराम मंदिर हर हाल में बनेगा।
शहर के पचैंडा रोड पर मीडिया से बात करते हुए महिला नेता साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज न्यायालय का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन श्रीराम मंदिर मामले में अब जल्द फैसला होना चाहिए। अब देश के लोगों को आस्था के इस अहम मुद्दे पर कोर्ट की तारीख पर तारीख नहीं, फैसले का इंतजार है, ताकि जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट से श्रीराम मंदिर के पक्ष में फैसला नहीं भी आया, तो जिस तरह कारसेवा करते हुए विवादित ढांचा तोड़ा गया था, उसी तरह श्रीराम मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा।