मंसूरपुर। आगरा में 18 अक्तूबर को आयोजित स्टेट स्टूडेंट्स ओलंपिक गेम्स प्रतियोगिता में मिल मंसूरपुर के शिवम कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। शिवम के रजत पदक जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शुगर मिल मंसूरपुर निवासी शिवम कुमार अहलावत पुत्र शिव कुमार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने आगरा में आयोजित स्टेट स्टूडेंट्स ओलंपिक गेम्स में पांच किमी की रेस में प्रतिभाग कर सिल्वर मेडल जीता। शिवम के सिल्वर मेडल जीतने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिवम का कहना है कि वह गेम्स में देश का नाम रोशन करना चाहता है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है। शिवम के पिता शिव कुमार किसान हैं। शिवम के परिवार में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग हुआ है।