कृषक वैज्ञानिक संवाद में जुटे किसान
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में फसल अवशेष प्रबंधन पर आयोजित कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रगतिशील किसानों को परियोजना की जानकारी दी गई। प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ पीके सिंह ने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में परियोजना को स्वीकृति दी गई है। गेहूं की बुवाई हेतू हैप्पीसीडर मशीन से बीजाई का प्रदर्शन किया गया। मृदा विज्ञान के डॉ अनिल कटियार ने खेत में फसल जलाने के नुकसान पर परिचर्चा की। डॉ आरसी वर्मा, डॉ श्रीपाल, संजीव कुमार ने विचार रखे। संचालन डॉ जेके आर्य ने किया।
बहावलपुर समाज के वार्षिकोत्सव में बुजुर्ग सम्मानित
मुजफ्फरनगर। युवा बहावलपुर समाज के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गो को सम्मानित किया गया। प्रभु कृपा संकीर्तन मंडल ने भजन संध्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य उत्तमचंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। भारतीय बहावलपुर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मदन लाल हसीजा ने कहा कि युवा बहावलपुर संस्कृति से जुड़े। संयोजक हेमंत शर्मा एवं तुलसी अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। गांधी कालोनी बारातघर में हुए कार्यक्रम में पृथ्वीराज अरोरा, अनिल अरोरा, भीमसेन अरोरा, एनके तजेजा, जगदीश ढींगरा, सोनू वाधवा आदि ने विचार रखे। अधिवक्ता हसानंद शर्मा, प्रशांत खत्री, जगदीश शर्मा, प्रेमप्रकाश अरोरा, जगदीश अरोरा, डॉ महेंद्र पोपली, सुरेश भगत, रमेशचंद चावला, मुलकराज भगत, हरिकिशन भाटिया, विजय सिंधी, सुरेश भगत आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, कुशपुरी, मनोज उत्रेजा, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री, सूरज पाहूजा आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश भगत ने किया।