आकर्षक झांकियों के साथ निकाली रथयात्रा
चरथावल। श्रीकृष्ण की निकाली गई भव्य रथयात्रा में श्रद्धालु झूम उठे। कस्बे के प्रमुख मार्गों पर निकली शोभायात्रा में शामिल फूलों से सजाया भगवान श्रीकृष्ण का रथ आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर भव्य झांकियों ने कस्बावासियों का मनमोह लिया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा कर नमन किया।
शनिवार को हनुमान मंदिर में युवा जागरण मंच के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल के आवास पर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। भारत विकास परिषद विराट के अध्यक्ष अवनीश मोहन तायल ने शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन सुशील संगल और संजय कर्णवाल ने किया। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान जगन्नाथ का फूलों से सजा रथ, शिवखोड़ी बाबा की अद्भुत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों द्वारा झांकियों में कलाकारों ने अघोरियों की झांकी, श्रीकृष्ण बलराम, महाकाल, भगवान शंकर सजाई। डीजे पर नृत्य करते युवाओं की टाोली शोभायात्रा हनुमान मंदिर से बाजार कलां, बाजार खुर्द, बस स्टैंड होकर शिव चौक पर संपन्न हुई। इस मौके पर अनमोल सिंघल, शुभम गर्ग, लव, तरंग गर्ग, विशाल गर्ग, कुश, सौम्य, उत्कर्ष, अविरल गर्ग, प्रियांश, अनुज गर्ग, बिट्टू, विशेष गर्ग, अमित गोयल, लवी गोयल का सहयोग रहा। श्रीराम गुप्ता, सुधीर सिंघल, मनीष गर्ग, नवीन सिंघल, अनुज गर्ग, मणि सिंघल मौजूद रहे।