खतौली। 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील व सरकारी दफ्तरों के अलावा सभी शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर स्कूलों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
तहसील में एसडीएम अतुल कुमार ने ध्वजारोहण किया, नगरपालिका में चेयरमैन बिलकीस जमील ने, ब्लाक में प्रमुख संजो देवी, त्रिवेणी शुगर मिल में जीएम डा. अशोक कुमार, सीओ कार्यालय में सीओ डा. राजीव कुमार सिंह, कोतवाली में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में सेंट थॉमस स्कूल स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फादर नोबी एमएमआई, मेरठ का स्वागत स्कूल बैंड व प्रधानाचार्य फादर जिम्मी के द्वारा पुष्प भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा झंडारोहण के पश्चात विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण समारोह का शुभारंभ हुआ। छात्रों ने लघु नाटिका, देशभक्ति गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए।
गोल्डन हार्ट एकेडमी में 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम एवं राष्ट्र भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। प्रशासक फरहत इकबाल ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या रुहामा अहमद ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अ ील अहमद ने देश के राष्ट्रध्वज के रंगों को उनकी विशेष महत्ताओं को वर्णित किया और बच्चों को सौहार्द के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। अध्यापक अखिलेश पंडित व दीपक तिवारी ने देश की सच्ची सेवा से संबंधित काव्य पाठ किया। आनंद मैमोरियल पब्लिक स्कूल में एसडीएम अतुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने और देश प्रेम की शिक्षा दी। प्रबंधक नवीन कुमार उपाध्याय, तहसील बार संघ अध्यक्ष जगदीश आर्य आदि मौजूद रहे। केके जैन पब्लिक स्कूल में शशांक जैन, प्रबंधक वैभव जैन ने, गांव शेखपुरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पति धर्मपाल अधाना ने, सरस्वती विद्या मंदिर में जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने, श्रीराम पब्लिक स्कूल में चेयरमैन रामरिक्षपाल तथा प्रबंधक नवीन चंद्रवंशी ने, मॉर्डन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कुलदीप त्यागी व अध्यक्ष रंजन अहलावत ने, मेपल्स एकाडेमी में प्रबंधक मुकेश संगल, विपिन संगल तथा प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने, केके जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने, डेफोडिल्स किड्स पब्लिक स्कूल दुुर्गापुरी में प्रधानाचार्या कोमल चौधरी ने, लाल दयाल पब्लिक स्कूल में चेयरमैन राजबीर सिंह तथा इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने, सर सैयद इंटर कालेज में प्रबंधक पठान शारिक राना ने, आर्य समाज शिवपुरी में आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मोरना में ध्वजारोहण किया गया
मोरना। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रताल में कारगिल शहीद स्मारक पर भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने पूर्व सैनिकों और पीएसी की कंपनी के साथ ध्वजारोहण किया। जिसमें 44वी वाहिनी पीएसी मेरठ के गंगा शरण, प्रदीप, अशोक, प्रकाश व पूर्वक सैनिक स्वामी भजनानंद महाराज, सुदीश, सोविंद्र, जयप्रकाश, हरपाल, जोगेंद्र राठी, महेंद्र, मांगे, ओमपाल आदि उपस्थित रहे। मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य फूलचंद्र, प्रबंधक वरुण सहरावत, राजीव राठी, जगपाल सिंह, डा. धर्मपाल, नरेंद्र सिंह ने भाग लिया। एमएस एस डिग्री कालेज में मदनपाल सिंह, ब्रजमोहन पालीवाल व चौधरी किरणपाल सिंह ने सयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। प्राचार्य डा. राजपाल सिंह, विनोद शर्मा, मनोज पालीवाल, डा. राजसिंह आदि मौके पर रहे। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, प्रबंधक डा. कर्ण सिंह, वेदवीर, बाबा ओमबीर सिंह आदि शामिल रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. उदयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत भोकरहेड़ी कार्यालय परिसर में चेयरमैन सरला देवी ने ध्वजारोहण किया। रविदत्त, देवेंद्र शर्मा, रामबीर, राजीव, एहसान, मोहम्मद आकिल, प्रेम सिंह लिपिक आदि ने भाग लिया। किसान इंटर कालेज ककरौली में प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। अशोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, शेखर, नरेंद्रनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। स्वामी कल्याण देव पॉलेटेक्निक बेहड़ा सादात में प्रधान उदयवीर सिंह, ब्रजबीर सिंह आदि ने ध्वजारोहण किया। स्वामी कल्याण ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज बेहड़ा सादात में प्रबंधक डा. हरपाल पंवार ने, स्वामी ओमानंद इंटर कालेज बेहड़ा सादात, दयावती आदर्श इंटर कालेज केडी दरियापुर, किसान मजदूर इंटर कालेज चौरावाला, महर्षि सुखदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरना, मोर्डन पब्लिक स्कूल मोरना, आरजी पब्लिक स्कूल चौरावाला, एसडी पब्लिक स्कूल ककरौली, अरबी मदरसा कासिम उलूम तेवड़ा, बहरुल उलूम किशनपुर आदि में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वहीं विकास खण्ड कार्यालय मोरना में बीडीओ बीपी सिंह, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा आदि ने, सहकारी समिति मोरना, सहकारी समिति ककरौली, सहकारी समिति तिस्सा में ध्वजारोहण किया गया।
सिखेड़ा। जोली रोड स्थित सूर्य देव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि मांगे राम ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य शिव कुमार पाल, डा. माधुरी आर्या, रीचा आर्या, योगिता रस्तोगी, विजव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, सिखेड़ा में वेदांता पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने ध्वजारोहण किया। थाना सिखेड़ा में प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने ध्वजारोहण किया। चौकी भंडूर पर प्रभारी रणवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
हर्षोल्लास से मनाया गया सवतंत्रता दिवस
मंसूरपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं तथा प्रतिष्ठानों में स्वतत्रंता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यगक्रम प्रस्तुत किए गए। एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने ध्वजारोहण किया। महर्षि दयानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक संदीप कुमार, मंसूरपुर शुगर मिल में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, मंसूरपुर शराब फैक्ट्री में उपाध्यक्ष ओमपाल पंवार, देव पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विकास बालियान, लेखा किड्स में डायरेक्टर लेखा चौधरी, भाजपा कार्यालय पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी, स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक संजीव राठी, राज पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह सिंह राठी ने ध्वजारोहण किया।
रतनपुरी। सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी में प्रबंधक विजयपाल राणा ने झंड़ा फहराया। प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के विषय में बताया। गोल्डन फ्यूचर पब्लि क स्कूल सिकंदरपुर में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सैनी ने, रतनपुरी स्थित श्री प्राण नाथ इंटर कालेज में प्रधानचार्या मंजू सिसोदिया ने झंड़ारोहण किया। बालिकाओं ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रतनपुरी थाने पर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने ध्वजारोहण किया। कांवड़ यात्रा में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों एवं एस 10 के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।