फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नावला, दुधाहेड़ी, खानुपुर व सोंटा में मकान गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होने से मंसूरपुर क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। कई गांव में मकानों की छत और दीवारें गिर गईं। मिल कालोनी के कई मकानों में बारिश का पानी भर गया।
विज्ञापन

गांव नावला में तालाब लबालब पानी से भर गया और उसका पानी निकलकर गांव की गलियों में भर गया। जिससे गलियों में कई फुट पानी हो गया। इस गांव में विधवा महिला शांति के मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर शांति घायल हो गई। ग्रामीण गौरव, मिर्ची, रविंद्र तथा साइना के मकानों की छत गिर गई। सूचना पर लेखपाल ओम कुमार तथा भारतीय किसान यूनियन के नेता जुगल किशोर, प्रधान देवराज त्यागी पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने गांव में हुए नुकसान के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया है। गांव सोंटा में लक्ष्मण पुत्र फेरु सिंह के मकान की छत गिर गई। गांव में ही रजनीश पुत्र रुड़ा का मकान गिर गया। गांव खानुपुर में श्यामलाल के मकान की छत गिर गई। उमेश धीमान के मकान की छत तथा मुख्य दरवाजा भरभराकर गिर गया। दरवाजा गिरने से उमेश की मां शांति घायल हो गई। हरीश के मकान की दीवार गिर गई। गांव दूधाहेड़ी में जयराम पुत्र घसीटा के मकान की छत गिर गई। जिससे महिला सत्तो, जयराम का बेटा दीपक, अनिल व नितिन घायल हो गए। शुगर मिल कॉलोनी के कई मकानों में कई कई फुट पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें