फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर खंगाले किरायेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस की कई टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन किया है। साथ ही पुख्ता आईडी होने पर ही होटल संचालकों को कमरे देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई की रात से सावन मास लगते ही शिवभक्त कांवड़िए तीर्थनगरी हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की तरफ प्रस्थान करना शुरू कर देंगे। अगले दो दिनों में कांवड़िय़ों का आगमन जनपद में शुरू हो जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू होने में चंद घंटे का समय शेष रहने पर बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई टीमें बनाकर शहर क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी मकान मालिकों को अपने यहां रहने वाले सभी किरायेदारों के संबंध में जानकारी पुलिस को मुहैया कराकर उनका सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बृहस्पतिवार को शहर क्षेत्र के सभी होटल व्यवसायियों के साथ बैठक की गई। इसमें उनसे कस्टमर की पुख्ता आईडी लेकर ही उन्हें कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासन टीमें किसी भी होटल पर औचक जांच कर सकती है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने की जानकारी मिलने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को छपार क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक लेते हुए लोगों से कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिए जाने का आह्वान किया। उन्होंने देहात क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों मे नजर बनाए रखने के लिए एस-7 व एस-10 से जुड़े सदस्यों को भी सक्रिय भूमिका निभाने में अग्रणी रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


फोर्स ने किया शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों व पुलिस टीमों ने शहर क्षेत्र के कई मोहल्लों में फ्लैगमार्च निकाला। इस दौरान मार्च में शामिल अफसरों व जवानों ने लोगों को कांवड़ यात्रा के पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें