फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर सभी वक्ताओं ने भाजपा की सरकार को अपना निशाना बनाया। किसानों की समस्याओं का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को दिया गया।
विज्ञापन

किसानों व क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। सभी रालोद कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय के समाने धरने पर बैठ गए। रालोद नेता योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब ग्रामीण व किसानों का शोषण करने पर करने पर लगी है। बिजली की दरों में वृद्धि करके ग्रामीणों व किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान की स्थिति गंभीर है। गन्ने के भुगतान कि समस्या के कारण मजदूर व बाजार में व्यापारी परेशान हैं। स्कूलों में फीस ने जाने के कारण किसानों के बच्चों के नाम काटे जा रहे हैं। बालकिशोर त्यागी ने कहा कि झूठी सरकार में हर वर्ग परेशान है। सहकारी समिति बुढ़ाना के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने भी भाजपा की सरकार को किसान विरोधी बताया। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में रालोद कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं का ज्ञापन तहसीलदार रतन वर्मा को दिया। इस मौके पर जगपाल सिंह, सत्यपाल सहरावत, अमित, गौरव, इरशाद, संजय, सोमपाल पंवार, नरेंद्र आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता इरशाद ने तथा संचालन बालकिशोर त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें