फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी ने किया जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे की एक महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगर पंचायत से शौचालय बनवाने की मांग की है। मोहल्ला पछाला निवासी महिला सरवती पत्नी प्रभु ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि प्रार्थी अनुसूचित जाति की है तथा बीपीएल श्रेणी में आती है। सरवती के मकान में शौचालय नहीं है। प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय बनवाने के लिए करीब चार माह पूर्व आनलाइन पंजीकरण कराया था। महिला का आरोप है कि योजना से संबंधित कुछ कर्मचारी शौचालय निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने जनपद के आला अफसरों को भी स्थिति से अवगत कराया। शौचालय नहीं बनाए जाने से परेशान पीड़िता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया युगल बरामद
मीरापुर।
दो सप्ताह पूर्व कस्बे के पड़ाव चौक से भागे युवक युवती को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। बताया गया कि एक नवविवाहिता को युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। लड़की के परिजनों ने युवती बरामद करने के लिये पुलिस से गुहार लगाई थी। पुलिस ने लड़के पक्ष पर दबाव बनाकर उनको मुजफ्फरनगर से पकड़ लिया। पुलिस महिला के न्यायालय में बयान कराने की तैयारी में जुटी है।

मकान के लिए मारपीट
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला नमक मंडी निवासी राजपाल ने भाई, भाभी और भतीजे के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैँ। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मकान के बंटवारे को लेकर उसकी पत्नी सुनीता से मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें