ढिंढावली में मेधावियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। गोल्डन बेल्स एकाडेमी ढिंढावली के सीबीएसई दसवीं में सफल मेधावियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में परिश्रम और अनुशासन का महत्व है।
समारोह में हाईस्कूल में संस्था में प्रथम रही श्रेया का अभिनंदन किया गया। अंशिका और अनवी को द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। प्रबंधक डॉ विशेष रघुवंशी ने कहा कि बच्चे उच्च शिक्षित बन कर राष्ट्र की सेवा करें। प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने कहा कि विद्यार्थी नैतिक मूल्यों को धारण करें।
बच्चों ने रेन डांस में की मस्ती
डीपीएस के शिविर में अनेक प्रतियोगिताएं
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रीष्म शिविर में बच्चों ने नहाने का लुत्फ उठाया। बच्चों ने योग, ड्रिल डांस, कम्युनिकेशन स्किल्स, कैलीग्राफी, सोर्टिंग ऑफ बींस, थ्रेड पेंटिंग, साइन लैंग्वेज, फेस आर्ट आदि रचनात्मक कार्यो में भागीदारी की।
डीपीएस की जूनियर और सीनियर विंग के शिविर में बच्चों ने प्रतिभा विकास के लिए रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। इंग्लिश स्पेकिंग का अभ्यास कराया गया। गीतों पर रेन डांस और मैंगों पार्टी हुई। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता और संस्था प्रबंधक रंजन मित्तल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
ज्ञानदीप के मेधावी सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी में सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में देवांश, मोहम्मद तैयब अली और पीयूष चौधरी ने पहले तीन स्थान पाए। दसवीं की परीक्षा में जिले की सूची में वंश चौधरी ने सफलता हासिल की। सभी मेधावियों को प्रबंध निदेशक पीके निर्वाल ने सम्मानित किया। छात्रा उन्नति को भी पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावकों के सहयोग से विद्यार्थियों ने विशेष कामयाबी पाई। प्रधानाचार्य मेघराज सिंह, अर्जुन निर्वाल आदि मौजूद रहे।