फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के सेमीनार में जुटेंगे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
आज वृंदावन गार्डन में होगा आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीएसटी के तहत अर्थदंड विषय पर रविवार को वृंदावन गार्डन भोपा रोड पर राष्ट्रीय सेमीनार होगा। टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष एनके अरोरा एवं महासचिव संजय कुमार सिंघल ने बताया कि जीएसटी के मुद्दों पर तीन जून को सेमीनार होगा। प्रथम सत्र में ग्यारह से डेढ़ बजे तक जीएसटी के अंतर्गत सर्च, सीजर और अरेस्ट विषय पर चर्चा होगी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव कामर्शियल टैक्स आलोक सिन्हा एवं ट्रिब्यूनल टैक्स सदस्य वीके रॉय मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता एआईएफटीपी की पूर्व अध्यक्ष प्रेमलता बंसल करेंगी। विशेषज्ञ अतिरिक्त कमिश्नर अपील वीर सिंह और डीके गांधी गाजियाबाद मुख्य वक्ता रहेंगे। द्वितीय सत्र में दो बजे से पांच बजे तक जीएसटी के अंतर्गत अर्थदंड विषय पर विशेषज्ञों की राय प्रस्तुत होगी। इस सत्र की अध्यक्षता एफसीए गाजियाबाद रवि कुमार करेंगे। जीएसटी के अतिरिक्त कमिश्नर लखनऊ विवेक कुमार और मेरठ के अधिवक्ता तुषार जैन मुख्य वक्ता होंगे। वार्ता के दौरान नमन मित्तल, विनोद अग्रवाल, सुधीर गर्ग, रोहताश कर्णवाल, ब्रजमोहन, सतीश अनेजा, शलभ कौशिक, नीरज पाल, विकास वत्स, प्रवीण कुमार, एमपी जैन, असगर मेहंदी, प्रदीप चावला, आरके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानू की कार्यकारिणी भंग
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानू की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने एक जून को जारी पत्र में कहा कि संगठन की निष्क्रियता के कारण जिले की कार्यकारिणी भंग की जाती है। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी पंकज, मंडल अध्यक्ष सगीर त्यागी और जिला अध्यक्ष नकुल अहलावत ने भाकियू भानू से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें