फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन

खतौली। मोहल्ला जैननगर के वैष्णो देवी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा व्यास आचार्य मारकांडेय शास्त्री ने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति भगवत प्राप्ति सबसे सुगम मार्ग है। श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से मनुष्य को उसके कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने प्रतिदिन मंदिरों और अपने घरों में पूजा स्थलों पर भगवान की पूजा करने पर बल दिया। समापन के अवसर पर आचार्य पंडित अश्विनी कुमार शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल धीमान, ऊषा शर्मा, रामेश्वर, मंजू पाठक, मीरा देवी, सुमन धीमान भूड़, शारदा वर्मा, दीपिका, सुरेश चंद धीमान, प्रवीण कुमार धीमान, नरेश चंद गौड़, विनोद गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, बाबूराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
खतौली। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज निगम की बसों के किराए में रियायत दी जाए। प्रदेश में निगम की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई छूट का प्रावधान नहीं किया गया है। जबकि देश के कई राज्यों में वहां के परिवहन विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान यह रियायत देने की सुविधा की गई है। इसे लेकर प्रदेश सरकार के प्रति वरिष्ठ नागरिकों में रोष व्याप्त है। एसोसिएशन ने सीएम से रोडवेज बसों में रियायत की मांग को पूरा करने की मांग की गई । ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष डा. शिवराज सिंह सैनी, सचिव मूलराज, कोषाध्यक्ष्ज्ञ अभयराम, विजेंद्र कुमार, ऋषिपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें