डीएम राजीव शर्मा ने रमजान माह, अलविदा जुमा और ईद-उल-फितर की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चौबंद रखने और बिजली एवं पानी की नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट के सभागार में हुई डीएम ने नगर पालिका, विद्युत, जलनिगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ईद-उल-फितर के अवसर पर जुमे की नमाज एवं ईद की नमाज के दिन मस्जिदों के आसपास चूना आदि छिड़कवाने की व्यवस्था करें। जानवरों को बाडे़ के अंदर रखा जाएं, उन्हें खुले मे न छोड़ा जाएं। सफाई व्यवस्था पर निकाय विशेष ध्यान दें। जलनिगम के अधिकारी जलापूर्ति का ध्यान रखें। यदि आवश्यकता पडे़ तो पानी के टैंकरों की व्यवस्था भी कराई जाएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास जर्जर विद्युत तारों को तुरंत बदलें। सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे भी अपने टाउन एरिया क्षेत्रों में बिजली, सफाई और पानी की आपूर्ति का ध्यान रखें। ईदगाह एवं ईद की नमाज जिन मस्जिदों में होगी, वहां की व्यवस्था को देखें तथा सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने ड्यूटी क्षेत्र में गतिमान बने रहें। ईद की नमाज के बाद भी मुस्तैद रहें। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से संपर्क बनाए रखें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरीश चंद्र, अपर जिलाधिकारी सियाराम मौर्य, पुलिस अधीक्षक नगर, क्राइम, यातायात सहित सभी एसडीएम एवं सीओ तथा थानाध्यक्ष मौजूद रहे।