फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों को गड्ढों में तब्दील करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अल्वी समाज सेवा सोसायटी ने पूरे शहर की अच्छी बनी सड़कों को गड्ढों में तब्दील करने का विरोध किया। आबकारी रोड, बकरा मार्केट, जीटी रोड, मीनाक्षी चौक, आर्य समाज रोड को सीवर लाइन डालने के नाम पर गड्ढों में बदल दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को अल्वी समाज सेवा सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अल्वी के नेतृत्व में आए लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम के नाम ज्ञापन दिया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि सीवर लाइन डाले जाने के नाम पर पूरे शहर को खोद डाला गया। धूल और मिट्टी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। शहर के हित में सीवर लाइन का कार्य जल्द निपटवाने और इसके लिए खोदी गई सड़कों का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की। बताया कि सोमवार को सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम के ठेकेदार ने अस्पताल चौराहे से लेकर नावल्टी चौराहे तक जीटी रोड को बंद कर दिया गया। इस कारण शहर का यातायात बाधित हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही और स्कूली वाहनों में बच्चे जाम में फंसे रहे। मौके पर नूर आलम, मौसम अल्वी, कारी अताउल्ला, राशि अल्वी, मौलाना अब्दुल कादिर, शरद कपिल शर्मा, मुर्तजा सलमानी, शादाब अंसारी, राजकुमार कश्यप, मुस्तकीम अल्वी रियाज अल्वी, हाफिज हारून, साजिद, शाहनवाज अल्वी, हाफिज नसीम, मौहम्मद सोनू, आस मौहम्मद, डॉ महताब, मौहम्मद नजर, अरशद, आशिक अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें