फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

चरथावल।
विधायक विजय कश्यप और सांसद के भाई डॉ. विवेक बालियान ने अकबरगढ़, इंद्रगढ़ और दलीपपुरा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। दो गांवों में ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित कैंप में बीपीएल एवं जरूरतमंदों को विद्युत कनेक्शन और नि:शुल्क किट दी गई। अकबरगढ़ गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण थाना प्रभारी जीसी शर्मा और जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने किया।
विज्ञापन

गांव इंद्रगढ़ और दलीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने समतामूलक समाज की कल्पना की थी। उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बनें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, रामभूल सिंह पुंडीर, सुरेंद्र कश्यप, भूपेंद्र सिंह प्रधान, शिवा गौतम, नरेंद्र पूर्व प्रधान, तेजपाल पूर्व प्रधान मौजूद थे। वहीं, अकबरगढ़ और दलीपपुरा में ग्राम स्वराज अभियान के तहत कैंप आयोजित किए गए। अनुसूचित जाति एवं जरूरतमंद लोगों के घरों में रोशनी के लिए कनेक्शन दिए गए। दोनों गांवों में 52 बीपीएल लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन के साथ किट वितरित किए गए। अधिशासी अभियंता शशांक शेखर, एसडीओ जयप्रकाश एवं जेई ओपी कुशवाह मौजूद रहे। वहीं, अकबरगढ़ में आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में डॉ. गलबीर सिंह, विकास शर्मा, मनीष गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, महक सिंह, राकेश वशिष्ठ, सोमपाल सिंह, प्रधान के पति सुरेश, पूर्व प्रधान भोपाल सिंह, राजेंद्र भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें