फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवाल में शिवम, बैडमिंटन में दीप्ति-राशि विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में दीप्ति और राशि अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वॉलीबाल में शिवम की टीम, बैडमिंटन में दीप्ति-राशि ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरस्कार समारोह से पहले गोष्ठी की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत योग, व्यायाम और परंपराओं की भूमि है।
विज्ञापन

कालेज के खेल अधिकारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं का परिणाम जारी किया गया। म्यूजिकल चेयर में स्नेह सिंह, स्लो साइकिलिंग में अभिन्न माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में इकरा अख्तर प्रथम, उज्ज्वल शर्मा द्वितीय और अमित बालियान तृतीय स्थान पर रहे। हसन अब्बास, आयुष शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण से पूर्व विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी की गई। मुख्य वक्ता डॉ सुभाष बालियान ने कहा कि व्यक्ति की दिनचर्या, खानपान और बढ़ता प्रदूषण अनेक बीमारियों का कारण है। इससे बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है। डॉ. अशोक सिंघल ने कहा कि भारत योग, व्यायाम और परम्पराओं की भूमि है। तरुण गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए जागरूकता जरूरी है। निदेशक प्रोफेसर डॉ. एसएन चौहान ने कहा कि आहार, विहार और आचार को शुद्ध रखकर स्वास्थ्य जीवन की नींव डाल सकते हैं। प्राचार्य डॉ. एके गौतम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सतर्क, जागरूक रहना जरूरी है। यह पढ़ाई के साथ शरीर के लिए भी लाभप्रद है। इसके बाद सभी विजेता छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजक डॉ. आरटीएस पुंडीर, भाषण प्रतियोगिता की आयोजक प्रगति शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। मौके पर डॉ. पारेश कुमार, प्रो. योगेश, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज झा, डॉ. संदीप कुमार, पारुल गुप्ता, आशीष बागला, नितिन गुप्ता, नवनीश गोयल, बबलू कुमार, गौरव सिंघल, पुनीत गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें