फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बिजनौर। नगर शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म, पुस्तक, जूता एवं मोजा के समयबद्ध वितरण के निर्देश दिए है। साथ ही नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान को भी आदेशित किया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन परिसर में जनपद के पांच नगर क्षेत्रों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी अध्यापकों की बैठक में नगर शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी ने कहा कि बुनियादी शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शासन की मंशा है कि सरकारी पाठशालाओं में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को समय से यूनिफार्म, जूता मोजा, पुस्तक, स्वेटर आदि सुविधाएं मिलें। अध्यापकों से सेवित क्षेत्र में गृह भ्रमण कर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कहा साथ ही विद्यालयों में नमांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में यूनिफार्म वितरण संबंधी समस्त व्यवस्थाओं की बिंदुवार जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक का संचालन मो. असिफ एवं अनुराग ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में प्रधानाध्यापिका अभिषेक राज, सलीमुद्दीन, जौहर, दानिश हुमायू, हर्ष कुमार, पूनम शर्मा, मौ. राहत, मनीष कुमार, निशाकर विश्नोई, सुनील कुमार शर्मा, सबा परवीन, बृजमोहन गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें