फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: रिश्तेदारी में आई किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Jun 2019 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के एक गांव में  किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गांव के चार युवकों ने रिश्तेदारी में आई हुई एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी सुबह करीब दस बजे शौच के लिए जंगल गई थी। इसी बीच रास्ते में चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और बारी बारी से दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने परिजनों के साथ नानौता थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को बताया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें