सहकारी समितियों में चुने गए प्रतिनिधि
चरथावल।
किसान सेवा सहकारी समितियों में रिक्त चल रहे कई पदों पर चुनाव कराया गया। चरथावल समिति पर अनुसूचित वर्ग के लिए रिक्त तीनों पदों पर निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए। दूधली में रोचक मुकाबले में चार पदों पर बराबर मत मिलने से परची डालकर फैसला हुआ, जबकि छह पर निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए।
चरथावल समिति निर्वाचन अधिकारी प्रेम कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी की देखरेख में क्रय विक्रय समिति के शाखा प्रतिनिधि के लिए गुलाब सिंह नगलां राई, डीसीडीएफ के लिए प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह कसौली और जिला सहकारी बैंक शाखा के लिए चरथावल के सुधीर कुमार को प्रतिनिधि चुना गया। सभापति कुबेर दत्त, संचालक वेद प्रकाश, भोपाल सिंह मुथरा, मामचंद कसौली, विनेश त्यागी और विजेंद्र त्यागी मौजूद रहे। उधर, दूधली में चुनाव अधिकारी आशीष शर्मा और एमडी राजकुमार की देखरेख में विभिन्न समितियों में प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ, जिसमें जिला सहकारी बैंक के छह पदों में से चार पदों पर बराबर मत मिलने से परची से हुए फेैसले में अजब सिंह और बिजेंद्र दूधली, प्रवीण बाढ़ और श्याम सिंह बुड्ढाखेड़ा चुने गए। सतेंद्र बुड्ढ़ाखेड़ा भी चुनाव से जीते। राजबीर छिमाऊ निर्विरोध चुने गए। क्रय विक्रय समिति में अरविंद, देवेंद्र, मदनपाल और विरेंद्र निर्विरोध चुने गए। जिला सहकारी विकास संघ में रामपाल निर्विरोध और सविता पत्नी मदन पाल चुनाव से प्रतिनिधि चुने गए।