फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जीवन के विकास की धुरी: ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता जीवन के विकास की धुरी: ज्ञानानंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन के सर्वांगीण की विकास की धुरी गीता है। पारिवारिक और सामाजिक मर्यादाओं का दर्शन गीता में होता है।
महावीर चौक स्थित एक बैंक्वट हाल में चल रहे गीता सत्संग में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि गीता जीवन में विकास की राह दिखाती है। हमें पारिवारिक और सामाजिक मर्यादाओं का दर्शन कराती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की वृत्ति बटोरने वाली न होकर बांटने वाली होनी चाहिए। जियो गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार की ओर से आयोजित गीता सत्संग का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीमसेन कंसल, मनोहर लाल कालरा, सुरेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, मीरा अग्रवाल, अतुल गर्ग, अमरकांत एडवोकेट, शिवचरण गर्ग, संजीव मित्तल, सुभाष कुमार, प्रेमप्रकाश अरोरा, महेंद्र गोयल, अर्जुन जोशी, आरती, प्रदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त से की शिकायत
मुजफ्फरनगर। आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने गन्ना आयुक्त और सीएम को शिकायत भेजी है। बताया कि मंसूरपुर क्षेत्र की किसान बबीता राठी को समिति के चेयरमैन पेड़ी गन्ने की पर्ची जारी नहीं कर रहे है। यह समस्या गंभीर है। ऐसे ही जिले भर के किसान परेशान हैं। गन्ना आयुक्त को भेजे पत्र में पेड़ी गन्ना समस्या का निदान नहीं होने का मामला उठाया है। पत्र में कहा गया है कि मिल प्रबंधतंत्र और डीसीओ समस्या के निराकरण को गंभीर नहीं है। डीएम के आदेश का पालन भी गन्ना विभाग ने नहीं किया है। गन्ना आयुक्त से न्याय की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें