बाइक फिसलने से तीन युवक घायल
भोपा। गांव भोकरहेड़ी निवासी सौरभ कुमार, आयुष, अक्षय बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से भोपा आ रहे थे। युसुफुपुर स्कूल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक फिसल गई और वह सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम और राहगीरों ने तीनों को सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए भोपा भेजा गया, जहां से जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। घायलों में एक युवक की हालत चिंताजनक बताई गई है।
न्याय की गुहार लगाई
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि कुछ माह पूर्व वह बिहार निवासी महिला से शादी करके गांव ले आया था। आरोप है कि एक माह पूर्व गांव की ही एक महिला ने उसकी पत्नी को गुम कर दिया है। कुछ भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर थाना प्रभारी विजय सिंह से अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है, जिससे पुलिस काफी भागदौड़ में लगी हुई है। उधर, पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से गायब हुई कस्बा निवासी नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी सहित बरामद कर लिया है। नवविवाहिता अपने पति के साथ न जाकर अपने मां-बाप के साथ चली गई थी।