फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोक आस्था जनकल्याण समिति के तत्वावधान में गर्ल्स कॉलेजों में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्षा सीएम यादव ने किया। जिसमें समाज में महिलाओं पर बढ़ती अमानवीय घटनाओं छेड़छाड़, बलात्कार, तेजाब कांड, हत्या आदि को लेकर गंभीर चर्चा की गई। सीएम यादव ने कहा कि नारी अब कमजोर नहीं है। इसे एक दहलीज तक बांधे रखना गलत है। बेटियों को आगे बढ़ाए, तभी समाज को तरक्की मिलेगी। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को हिम्मत और बहादुरी के गुर सिखाए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने रेप रोको मुहिम को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए केंद्र सरकार से बच्चियों कर साथ घट रही बलात्कार की घटनाओं में आरोपियों को सीधे फांसी दिलाए जाने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा जैन कन्या डिग्री कालेज में वर्क कार्यशाला की गई। संस्था ने रेप रोको मिस्ड कॉल के बैनर कॉलेजों में लगाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सफिया बेगम, जैन कन्या डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ. सीमा जैन, डॉ. निशा गुप्ता, डॉ. रीता गर्ग, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. दुष्यंत, डॉ. अमरदीप, डॉ. पल्लवी, रीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें