फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग, गुलाल व पिचकारियों की दुकाने सजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। होली का त्योहार बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को दुल्हेंडी है। इसको लेकर बाजारों में रंग, गुलाल व पिचकारियों के अलावा बतासों की दुकानें सज गई हैं। बुधवार को लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। युवाओं व बच्चों ने रंग, गुलाल व पिचकारियों की खरीदारी की। बाजारों में भीड़भाड़ रही। बाजारों में भीड़भाड़ के मद्देनजर इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद ने पुलिस बल के साथ बाजारों में गश्त किया।
विज्ञापन

इंजीनियर्स क्लब ने मनाया होली मिलन
मुजफ्फरनगर। इंजीनियर्स क्लब ने जेवी पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अधिशासी अभियंता नलकूप राकेश शर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत पीके गुप्ता, अशोक अग्रवाल, प्रतिभा त्रिपाठी ने विचार रखे। समारोह में मैजिक डांस एकेडमी के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वीएस वर्मा, मोहन अरोरा, वर्षा, वृंदा, अनन्या, भव्या, हैप्पी, खुशी, सीमा बंसल, सीमा रानी, अविका, अनमोल, वंशिका, नामित आदि रहे।
सार्वजनिक यज्ञ है होली
मुजफ्फरनगर। महामृत्युंजय सेवा मिशन के पंडित संजीव शर्मा ने कहा कि होलिका दहन सार्वजनिक रूप से यज्ञ है। इस यज्ञ को सोमयज्ञ कहा जाता है। यह यज्ञ साधारण समाज एवं राष्ट्रहित के लिए आयोजित किए जाने की परंपरा है। फसल के पकने पर यज्ञ में आहुति देकर प्रसाद ग्रहण करना भी इसका विशेष प्रयोजन है। भगवान शिव द्वारा काम के दहन की कथा और मधुसूदन भगवान श्री गोविंद पुरुषोत्तम के हिंडोले में झूलते हुए दर्शन करने पर बैकुण्ठ लोक में वास की भी कथा है। हिरण्यकश्यप की बहन की स्मृति में भी होलिका उत्सव मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें