फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा नेहा का भारतीय जूनियर टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी में छात्रा का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी महाविद्यालय की छात्रा का शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम में चयन हो गया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष नजर आया। कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस खुशी को मनाते हुए छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन

बुधवार को भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में चयनित छात्रा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा और यूपी बटालियन की एनसीसी कैडेट नेहा का चयन भारत की 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला टीम में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों के नाम शूटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। नेहा का नाम वरीयता क्रम में आठ खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर है। नेहा का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2018 के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि नेहा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा आरकेपीजी कॉलेज शामली में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसका आयोजन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में हुआ। इसी खुशी में छात्रा को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने अन्य खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को नेहा से प्रेरणा लेने की सीख दी। इस अवसर पर छात्रा नेहा, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अजयपाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, डॉ विश्वम्भर पांडेय, मनीष बालियान, डॉ कुलदीप मलिक, विपिन कुमार, अंशुल शर्मा, संदीप कुमार, नितिन कुमार, अंजुल भूषण, सुखपाल सिंह, डीके जैन, राहुल यादव, अनुपम जैन, सुधीर बंसल, सतेंद्र, विभांशु, अरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें