जानसठ। पांच सहकारी समितियों में 11 प्रत्याशियों का संचालक पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष बची 34 सीटों पर 110 संचालक पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संचालक पद का 29 जनवरी को चुनाव होगा।
शनिवार को क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों पर नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें गांव भलेड़ी सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी मोहम्मद इनाम व एमडी सुशील कुमार ने बताया कि नौ संचालक के पदों पर 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें से दो गांवों में 4 प्रत्याशियों का संचालक पद के लिए निर्विरोध चुना जाना तय है। जानसठ में मोहम्मद उस्मान, सुनील कुमार, गांव भलेडी से कमला देवी, सुखबीर निर्विरोध निर्वाचित चुना जाना तय है। जबकि पांच संचालक पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गांव सलारपुर सहकारी समिति पर नौ पदों पर 26 नामांकन पत्र दाखिल हुए। दक्षिणी घटायन में नौ संचालक पदों में से गांव तुल्हेड़ी से सुरेंद्र, कासमपुर से मुनेश देवी का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष सात पदों पर 17 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। गांव नंगला मंदौड़ सहकारी समिति के नौ संचालक पदों पर जंधेड़ी से वीरेंद्र व बहादरपुर से दो प्रत्याशियों का निर्विरोध संचालक पद के लिए चुना जाना तय है। बाकी के सात पदों पर 20 प्रत्याशी शेष बचे। गांव तिसंग सहकारी समिति पर नौ पदों में से 4 संचालक पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है। जिनमें से अहरोड़ा में सुदेशवती, गांव तिसंग से राजन, तिलोरा से सतीश, बहादरपुर मनफोड़ा से राजेंद्र, शेष बचे पांच संचालक पदों पर 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए। 23 जनवरी को नाम वापसी होंगे। जबकि 29 जनवरी को मतदान होगा तथा उसी दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी।