दुकान से लाखों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। नईमंडी थाना क्षेत्र की आदर्श कालोनी निवासी परवेंद्र की भोपा रोड पर प्लाईवुड एंड हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार रात में चोरों ने उसकी दुकान की छत फाड़कर दस हजार रुपये के साथ करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
बीड़ी पीते वृद्ध झुलसा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना कलां निवासी 85 वर्षीय जनेश्वर को गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर किया गया है।
अपहरण का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा निवासी रोहताश चालक है। उसकी पत्नी कमला ने कुछ रिश्तेदारों पर उसके पति का अहपरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता मायके से बरामद
मुजफ्फरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्याजीपुरा निवासी औसाफ ने पुलिस को देकर बताया था कि उसकी पत्नी दवाई लेने आई थी, लेकिन घर नहीं लौटी है। पुलिस ने मंगलवार को जांच-पड़ताल कर विवाहिता को उसके मायके से बरामद कर लिया।
-