फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनारायण की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी चिंतक राजनारायण को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह एक समाजवादी चिंतक, गरीबों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करने वाले संघर्षशील नेता थे। विचार गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि राजनारायण ने हमेशा ही गरीबों के हितों को लेकर संघर्ष किया। आज उनके आदर्शों पर चलकर समाजोत्थान के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजनारायण ने अपने अदम्य साहस की दम पर तत्कालीन कांग्रेस की नेता और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लोहा लेते हुए उनके चुनाव को न्यायपालिका द्वारा रद्द करवाया था। राजनारायण, डॉ लोहिया, जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव के साथ मिलकर समाजवादी आंदोलन को भी गति प्रदान करते रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता नरेश विश्वकर्मा और संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगराध्यक्ष वसी अंसारी, राकेश शर्मा, राकिब कुरैशी, सूर्यप्रताप राना, प्रवीण मलिक, सोमपाल भाटी, जयवीर सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, दिलशाद कुरैशी, इरफान त्यागी, सभासद नदीम खां, शाहवेज फरीदी, उदित वर्मा, काजी खुर्रम, विनय पाल, मोहसीन अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें