फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रह अमीनों का धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। संघ के प्रांतीय आंदोलन संवर्ग की मांगों को लेकर किए गए प्रदेशव्यापी आंदोलन पर बनी समितियों के क्रियान्वयन न होने पर संग्रह अमीनों का तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन हुआ। मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से प्रमुख सचिव राजस्व विभाग लखनऊ को एक ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

जानसठ तहसील में अमीनों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि सामयिक सेवाओं में जोड़ा जाए, ग्रेड वेतन में वृद्धि की जाए, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करें, पात्रों को द्वितीय परिवर्तन प्रतिभूति की समाप्ति हो, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीडन न करने, आंदोलन में प्रस्तावित मांगों को पारित किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री किशनलाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, मनमोहन सिंह, रणपाल, ओमपाल, विनोद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें