फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसडीएम रामअवतार गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार 22 दिसंबर को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को जानसठ तिराहा, जानसठ रोड, नगर पालिका की सीमा में पुल के नीचे, बुढ़ाना तिराहा, बुढ़ाना रोड तथा जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ तहसील अधिकारी तथा पुलिस मौजूद रहेंगी। इस संबंध में नगर पालिका को भी अवगत कराया गया है। नाले के आगे तथा सड़क का अतिक्रमण पूर्णत: हटवाया जाएगा। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन

सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
खतौली। बिजलीघर पर फीडरों के पैनल बदलने तथा फीडरों के केबिल बदलने के दौरान बुधवार दिन में नगर की सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज कुमार ने बताया कि बिजलीघर पर कार्य करने के दौरान नगर समेत गांव भैंसी, खतौली ग्रामीण तथा गांव शेखपुरा की आपूर्ति बाधित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें